Monday, 11 December 2023

Mutual Fund NFO : आ गया मोतीलाल ओसवाल का नया स्मॉल कैप फंड, हाई रिटर्न की सम्भावना, देखें किसे करना चाहिए निवेश

 


म्यूचुअल फंड हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने इक्विटी कैटेगरी में नए इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट को लांच कर दिया है जिसका नाम है मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड’ (Motilal Oswal Small Cap Fund) यह एक ओपन इंडेड स्कीम है जिसमे निवेशक अपना निवेश कभी भी बाहर निकाल सकते हैं.

यह एनएफओ 5 दिसम्बर यानी आज से subscription के लिए खुल गया है, फंड का subscription 15 दिसम्बर 2023 तक चलेगा. चूँकि यह एक स्मॉल कैप फंड है कम से कम 65% हिस्सा स्मॉल कैप शेयर्स में लगाया जायेगा अधिकतम निवेश के लिए 100% स्मॉल कैप शेयरों में लगाया जा सकता है.

बात करें इस फंड के फंड मैनेजर की तो इस प्रकार होंगें –

मुख्य फंड मैनेजरअजय खंडेलवाल
इक्विटी कंपोनेंटनिकेत शाह
डेट कंपोनेंटराकेश सेट्टी
इंटरनेशनल इक्विटी कम्पोनेंटअंकुश सूद

500 रुपये से कर सकते हैं निवेश

Motilal Oswal Small Cap Fund में मिनिमम 500 रुपये से निवेश शुरु किया जा सकता है, इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल पे निवेश करना होगा अगर इस फंड से 15 दिन के अंदर अपना निवेश रिडीम कराते हैं तो 1% एग्जिट लोड चार्ज देना होगा.

किसे करना चाहिए निवेश

वे निवेशक जो मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड’ (Motilal Oswal Small Cap Fund) में कम से कम 5, 7 साल तक निवेशित रह सकते हैं और थोड़े बहुत जोखिम के साथ वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं इस फंड में निवेश कर सकते हैं. इस फंड को Nifty Small cap 250 TRI के खिलाफ बेंचमार्क किया जाएगा.

बता दें की मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड हॉउस द्वारा 7 साल बाद इस तरह का एक्टिव फंड पेश किया जा रहा है, यह फंड बैलेंस पोर्टफोलियों बनाने में मदद करेगा, इस फंड में कम से कम 65% स्मॉल कैप शेयर्स में निवेश किया जायेगा जोकि 100% भी हो सकता है.

वहीँ मिडकैप और लार्जकैप फंड में 35% निवेश की गुंजाइश है जोकि अगर स्मॉल कैप में 100% होता है तो मिड और लार्ज कैप में 0 हो जायेगा, वही हाल डेट का भी है 35% तक डेट में निवेश किया जा सकता है डेट निवेश 0% भी हो सकता है.

High Return मिलने की सम्भावना

स्मॉल कैप फंड में हाई रिटर्न की सम्भावना है, पिछले 20 साल स्मॉल कैप कंपनियों में मार्केट कैप में कई गुना बढ़ोतरी को देखा जा सकता है, शेयर बाजार में लगभग 537 कम्पनियाँ है जिनका मार्केट कैप 2,000 करोड़ रुपया है. स्मॉल कैप बाजार अल्फ़ा जनरेशन के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करता है. साथ ही स्मॉल कैप यील्ड बीते 3 साल में 49% तक विकसित हुआ है, जिससे Volatility कम हुआ है और बैलेंस शीट Healthy बना है.

म्यूचुअल फंड निवेश में स्मॉल कैप फंड्स सबसे आगे हैं, SIP के जरिये स्मॉल कैप फंड्स निवेश की जैसे बाढ़ सी आ गयी है. अगर आप भी High Risk लेकर High Return बनाना चाहते हैं तो इस NFO में निवेश कर सकते हैं.