Wednesday, 27 December 2023

वित्तीय लक्ष्यों को कैसे पूरा करें? समझें कब, कहां, क्यों और कैसे निवेश करने की है जरूरत!


एक स्ट्रक्चर्ड बचत का तरीका एक ब्लूप्रिंट के रूप में कार्य करता है, जो आपको जल्द ही फाइनेंशियल स्टेबिलिटी प्रदान कर सकता है. हालांकि, एक मजबूत वित्तीय भविष्य का निर्माण केवल बचत करना नहीं है, बल्कि रणनीति और स्पष्टता भी जरूरी है.


आज के तेज-तर्रार वित्तीय परिदृश्य में अपनी कमाई को बचाना सबसे अहम हो जाता है. पैसे बचाने की आदत एक आरामदायक भविष्य का निर्माण करती है और आपको किसी इमरजेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार करती है. पैसे की कीमत न समझने से अक्सर आप अचानक ही किसी मुश्किल में फंस जाते हैं. दूसरी ओर, एक स्ट्रक्चर्ड बचत का तरीका एक ब्लूप्रिंट के रूप में कार्य करता है, जो आपको जल्द ही फाइनेंशियल स्टेबिलिटी प्रदान कर सकता है. हालांकि, एक मजबूत वित्तीय भविष्य का निर्माण केवल बचत करना नहीं है, बल्कि रणनीति और स्पष्टता भी जरूरी है.

वित्तीय लक्ष्यों और उद्देश्यों की पहचान करना

हर यात्रा एक मंजिल को ध्यान में रखकर शुरू होती है. इसी तरह, प्रभावी धन-बचत स्पष्ट वित्तीय लक्ष्यों से शुरू होती है. चाहे घर खरीदना हो या बच्चों की शिक्षा हो या सेवानिवृत्ति की तैयारी करनी हो, अलग-अलग उद्देश्य रखने से व्यक्तियों को अपनी प्रगति जांचने और आवश्यक समायोजन करने की अनुमति मिलती है. ये उद्देश्य मार्कर के रूप में कार्य करते हैं, जिससे व्यक्ति को ट्रैक पर बने रहने और प्रेरित रहने में मदद मिलती है.


बजट बनाना और खर्चों पर नज़र रखना

एक प्रभावी धन बचत योजना में बचत सबसे अहम माना जाता है. व्यक्ति विभिन्न खर्चों के लिए विशिष्ट राशि आवंटित करके अपने खर्च करने की आदतों पर प्रभावी ढंग से निगरानी रख सकते हैं. नियमित रूप से खर्चों पर नज़र रखने से अधिक खर्च करने से बचाव होता है और सचेत वित्तीय निर्णयों को बढ़ावा मिलता है.

सही बचत और निवेश स्ट्रैटजी का होना

केवल पैसा अलग रख देना पर्याप्त नहीं होगा. आप अपने बचत पर ब्याज कैसे कमा सकते हैं इसका चयन करना भी महत्वपूर्ण है. बचत खाते जैसे विकल्प सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन अक्सर मामूली रिटर्न प्रदान करते हैं. दूसरी ओर, म्यूचुअल फंड जैसे निवेश जोखिम के बावजूद अधिक रिटर्न दे सकते हैं. सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए बचत और निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाते हुए संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है.

मनी सेविंग स्कीम्स के प्रकार

अपने पैसे को प्रोटेक्ट कैसे करें ये बहुत जरूरी है. कई ऐसे ऑप्शन हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपने पैसे पर ब्याज कमा सकते हैं.

सेविंग एकॉउंट: अक्सर कई लोगों के लिए एक पसंदीदा शुरुआती बिंदु सेविंग एकाउंट होता है. इसमें आपको सिक्योरिटी की गारंटी मिलती है. हालांकि इसमें अन्य निवेश प्लेटफार्मों की तुलना में उच्चतम रिटर्न का दावा नहीं किया जाता है. अगर आप सिर्फ अपने पैसे को सेव रखना चाहते हैं और एक झटके में निकाल भी लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

फिक्सड डिपॉजिट: नियमित बचत खातों की तुलना में फिक्सड डिपॉजिट अधिक ब्याज दर की पेशकश करते है. हालांकि इसमें आप एक टेन्योर के बाद ही पैसे निकाल सकते हैं और समय पूर्व निकासी पर आपको कुछ जुर्माना भी देना पड़ता है. ये उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हैं जिन्हें सहेजी गई राशि तक तत्काल पहुंच की आवश्यकता नहीं होगी.
Mutual Fund Investments are subject to market risk, read offer document carefully before investing.

Tuesday, 26 December 2023

6 साल में पैसा डबल! कंपाउंडिंग से बनें करोड़पति, अपनाएं इसका 8-4-3 फार्मूला



8-4-3 Compound Formula: आपके जमा राशि के ऊपर मिलने वाले ब्याज का असर तुरंत नहीं बल्कि कुछ सालों बाद दिखता है. थोड़े से अनुशासन और कंपाउंडिंग की शक्ति के साथ, आप लॉन्ग टर्म में अपनी बचत को आसानी से दोगुना या तिगुना कर सकते हैं. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितना निवेश करते हैं और आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है.

6 साल में पैसा डबल! कंपाउंडिंग से बनें करोड़पति, अपनाएं इसका 8-4-3 फार्मूला
निवेश एक ऐसा जादू है जिसका असर तुरंत नहीं, बल्कि कुछ साल बाद दिखता है. हालांकि इसके लिए आपके अंदर धैर्य होना सबसे ज्यादा जरूरी है. वहीं, जब बात कंपाउंडिंग की आए तो क्या ही कहना! थोड़े से अनुशासन और कंपाउंडिंग की शक्ति के साथ, आप लॉन्ग टर्म में अपनी बचत को आसानी से दोगुना या तिगुना कर सकते हैं. आइये इसको समझते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि 1 करोड़ रुपये जमा करने में कितना समय लगता है? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितना निवेश करते हैं और आपको अपने निवेश पर कितना रिटर्न मिलता है. लेकिन यह उतना मुश्किल नहीं है जितना आप सोचते हैं.

कैसे कंपाउंडिंग आपको अमीर बनने में मदद कर सकती है?

सिंपल इंटरेस्ट का कैलकुलेशन मूल राशि या आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे पर किया जाता है. वहीं, कंपाउंड इंट्रेस्ट का कैलकुलेशन मूल राशि और उस पर आपके द्वारा अर्जित ब्याज पर की जाती है. कंपाउंडिंग वह प्रक्रिया है जहां आप पहले से जमा ब्याज पर ब्याज कमाते हैं.

कंपाउंडिंग का 8-4-3 नियम

आप अपना पैसा बढ़ाने के लिए कंपाउंडिंग के 8-4-3 नियम का पालन कर सकते हैं. आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं. अगर आप किसी ऐसे इंस्ट्रूमेंट में हर महीने 21,250 रुपये की एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, जिस पर प्रति वर्ष 12% ब्याज मिलता है. और ब्याज के ऊपर सालाना चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता है, तो आपको आठ वर्षों में अपना पहला 33.37 लाख रुपये मिलेगा.

हालांकि, अब यहीं पर कंपाउंडिंग का जादू काम आता है. अब अगले 33 लाख रुपये के लिए इसमें केवल आधा समय यानी चार साल लगेंगे. वहीं, तीसरा 33.33 लाख रुपये बचाने में आपको सिर्फ तीन साल लगेंगे. तो आप 15 साल में 1 करोड़ रुपये बचा सकते हैं. वहीं, 21वें वर्ष के अंत में, आप 2.22 करोड़ रुपये बचाएंगे- आपके 1 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये तक दोगुना होने में केवल छह साल लगते हैं.

जब आप 22वें साल में पहुंचेंगे, तो कंपाउंडिंग की बदौलत 33 लाख रुपये जमा होने में सिर्फ एक साल लगेगा. ध्यान रखें कि यहां हम एनुअल कंपाउंडिंग का जिक्र कर रहे हैं, यानी ब्याज की गणना साल में एक बार की जाती है.

इक्विटी एसआईपी देता है अच्छा रिटर्न

सेंसेक्स इक्विटी बाजार रिटर्न का एक शानदार इंडिकेटर है. पिछले पांच वर्षों में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) Small Cap Funds के माध्यम से किए गए किसी भी निवेश ने 23.31% का रिटर्न (एक्सआईआरआर) दिया होगा. लॉन्ग टर्म में भी एसआईपी के लिए ये कहानी नहीं बदलती है. 10 साल, 15 साल के एसआईपी के जरिये उत्पन्न रिटर्न क्रमशः 17.51% और 17.89% है.

कंपाउंडिंग का समय बदल सकता है

आपको अपने निवेश पर जितना अधिक रिटर्न मिलेगा, वह उतनी ही तेजी से बढ़ेगा. हालाँकि, यदि रिटर्न कम है, तो कंपाउंडिंग का समय लंबा होगा. उदाहरण के लिए, अगके आप एक निश्चित आय साधन (फिक्सड इनकम इंस्ट्रूमेंट) या डेट इंस्ट्रूमेंट में निवेश करते हैं तो आपका रिटर्न कम हो सकता है. हालांकि फिर भी आपको सालाना 7% ब्याज का (चक्रवृद्धि) आसानी से मिल जाएगा.
Mutual Fund Investments are subject to market risks, Please read the offer documents carefully before investing.

Wednesday, 20 December 2023

छोटी-छोटी बचत बनाती हैं अमीर, हर रोज 100 रुपये की सेविंग बनाएगी करोड़पति, जानिए तरीका



ऐसे बहुत से रोज के खर्चे होते हैं जिन्हें आप कम कर सकते हैं. फिर चाहे वह चिप्स या कुरकुरे के पैकेट हो या फिर ऐसे ही अन्य कोई चीज. जिन्हें छोड़कर आप बचत कर सकते हैं. आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा. सही निवेश और कंपाउंडिंग के पावर से आप करोड़पति बन सकते हैं.

आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा.
पैसा कमाने और उसे बचाना बहुत जरूरी है. कई लोग पैसा तो खूब कमाते हैं, लेकिन उनकी बचत बिलकुल भी नहीं हो पाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आपके कुछ एक्स्ट्रा खर्चों पर लगाम लगाकर बचत कर सकते हैं. इतना ही नहीं छोटी-छोटी बचत के जरिये आप करोड़पति भी बन सकते हैं. बात करें कॉफ़ी की तो रोज रोज सुबह शाम पी जाने वाली कॉफ़ी को छोड़कर भी आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो सुबह शाम कॉफ़ी पीते हैं और कई ऐसे भी है जो दिन में तीन से चार बार कॉफ़ी पीते हैं. बाहर यदि आप रोज की तीन कॉफ़ी भी पीते हैं तो आप कम से कम 100 रुपये खर्च करते हैं. यदि आप इसे निवेश करेंगे तो पावर ऑफ कंपाउंडिंग के जरिये करोड़ों रुपये के मालिक बन सकते हैं.
कैसे बचाएं रोज के 100 रुपये
ऐसे बहुत से रोज के खर्चे होते हैं जिन्हें आप कम कर सकते हैं. फिर चाहे वह चिप्स या कुरकुरे के पैकेट हो या फिर ऐसे ही अन्य कोई चीज. जिन्हें छोड़कर आप बचत कर सकते हैं. आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा. सही निवेश और कंपाउंडिंग के पावर से आप करोड़पति बन सकते हैं.

मान लेते हैं कि आपने रोज 100 रुपये यानी महीने में 3000 रुपये बचाए. अब बारी आती है इन्हें निवेश करने की. तो आपको सही निवेश प्लान का भी चयन करना होगा. जिसमें ज्यादा ब्याज दर मिले. लम्बी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड और एनपीएस को सही माना जा सकता है. हर महीने म्यूचुअल फंड और एनपीएस में निवेश के जरिये आप करोड़पति बन सकते हैं. यदि आप अपनी नौकरी की शुरुआत यानी मान लेते हैं 25 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करते हैं. और हर महीने कम से कम तीन हजार रुपये 60 साल की उम्र तक निवेश करते हैं इन 35 सालों में आप 12.60 लाख रुपये जमा कर लेंगे.

कैसे बनेगा करोड़ों का कॉर्पस फंड
35 सालों में आपके निवेश पर कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट यानी चक्रवृद्धि ब्याज के कारण आप 1.02 करोड़ रुपये का ब्याज कमा लेंगे. यानी आपके पास कुल 1.15 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे. कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट में आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है. जिसमें आपको एक करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज मिल जाता है.

Friday, 15 December 2023

SIP calculator: बच्चे कहेंगे थैंक यू पापा! सिर्फ ₹150 की बचत और जेब में होंगे 22 लाख 70 हजार 592 रुपए, चेक करें कैलकुलेशन


SIP Calculator: बच्चों की पढ़ाई का खर्च जेब पर बोझ बन सकता है. बढ़ती महंगाई के कारण, जरूरतों को पूरा करने के लिए आप SIP में निवेश कर सकते हैं. यहां जानें रोजाना 150 रुपये बचाकर आप कैसे 22 लाख का फंड रेडी कर सकते हैं.

SIP calculator: मिडिल क्लास फैमिली को अक्सर खर्च करने से पहले पैसे बचाने की प्लानिंग करनी पड़ती है. वहीं मौजूदा समय में बच्चों की पढ़ाई का खर्च जेब ढीली कर सकता है. हालांकि क्या आप जानते हैं लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के जरिए आप अच्छा खासा फंड बना सकते हैं. यकीन मानिए छोटी-छोटी रकम बचाकर, उसे निवेश करने पर बड़ी रकम इकट्ठी की जा सकती है. साल 2024 में अगर आपके बच्चे की उम्र 3 साल है तो उसके 18 साल का होने तक यानी 2042 तक आपको 22 लाख का मैच्योरिटी फंड मिल सकता है. इसके लिए आपको नीचे बताया गया SIP प्लान फॉलो करना होगा. ये आप बच्चों की पढ़ाई और हायर एजुकेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानें क्या होता है SIP इन्वेस्टमेंट?


सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को SIP कहते हैं. इसके जरिए म्यूचल फंड में निवेश किया जा सकता है. आमतौर पर शेयर मार्केट में पैसे डूबने का डर बना रहता है. अगर आप रिस्क से दूर और सीधा स्कॉट मार्केट में निवेश नहीं करना चाहते, तो SIP इन्वेस्टमेंट आपके लिए दमदार साबित हो सकता है. इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है. इसी कारण से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि SIP में लॉन्ग टर्म निवेश आपकी निवेश रकम को लॉस में जाने से बचा सकता है. दरअसल, SIP में फिक्स्ड टाइम पीरियड में फिक्स्ड अमाउंट निवेश करनी होती है.

SIP Calculator: 150 रुपये से ऐसे बनाएं 22 लाख!

इस SIP प्लान में आपको रोजाना 150 रुपये डालने होंगे. यानी आप एक महीने में 4,500 और एक साल में 54,000 का निवेश करेंगे. ध्यान रखें, ये निवेश आपको 15 साल तक करना है यानी आप SIP में कुल 8,10,000 रुपये डालेंगे.

आमतौर पर SIP में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से सालाना 12% का रिटर्न मिल सकता है. मान लीजिए आपको भी 12% का रिटर्न मिलता है. इस कैलकुलेशन के हिसाब से 15 साल में आपको 14,60,592 का केवल ब्याज मिलेगा. वहीं, SIP मैच्योर होने पर आपको निवेश की रकम (8,10,000) और ब्याज की राशि (14,60,592) एक साथ मिलेगी. ये कुल 22,70,592 रुपये होगी.

इस बात का खास ध्यान रखें कि निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें. मदद लेने से आपका SIP रिटर्न और बेहतर हो सकता है.

Mutual Fund Investments are subject to market risks. Please read the offer document carefully before investing.

Wednesday, 13 December 2023

10 साल में तैयार करना है ₹1 करोड़ का फंड? SIP कैलकुलेशन से समझें, एक्‍सपर्ट से जान लें रिस्‍क






 

SIP Calculator: अगर आपने 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने का लक्ष्‍य रखा है, तो उसकी मंथली SIP कितनी होगी और किस तरह के रिस्‍क रहेंगे. 

SIP Calculator: म्‍यूचुअल फंड में SIP एक ऐसा तरीका है, जो लंबी अवधि में वेल्‍थ क्रिएशन में काफी मददगार होता है. रिटेल निवेशक SIP के जरिए जमकर पैसा लगा रहे हैं. लंबी अवधि में बड़ा कॉपर्स बनाने में एसआईपी काफी बेहतर ऑप्‍शन है. जैसेकि, अगर किसी ने 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने का लक्ष्‍य रखा है, तो उसकी मंथली SIP कितनी होगी और किस तरह के रिस्‍क रहेंगे. 

SIP: 10 साल में 1 करोड़

निवेशक का लक्ष्‍य 10 साल में 1 करोड़ का फंड बनाना है. अगर हर महीने 45,000 रुपये की SIP करता है, तो 10 साल में  1 करोड़ का फंड (1,00,81,615) आसानी से बन सकता है. इक्विटी फंड्स में लंबी अवधि में औसत सालाना रिटर्न 12 फीसदी रहता है. यानी, 10 साल की निवेश की अवधि के दौरान आपका सालाना औसत रिटर्न 12 फीसदी रहता है. अगर औसत रिटर्न कम या ज्‍यादा रहता है, तो आपका अनुमानित कॉर्पस कम या ज्‍यादा हो सकता है. 

SIP: समझ लें रिस्‍क

SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका है. लंबी अवधि में वेल्‍थ क्रिएशन में यह मददगार होता है. हालांकि, निवेशक को यह समझ लेना चाहिए कि SIP में बाजार का रिस्‍क रहता है. अगर बाजार की परफॉर्मेंस कम होती है, तो एसआईपी रिटर्न भी प्रभावित हो सकता है. यहां एक बात और समझने की जरूरत है कि कभी भी स्‍कीम में SIP का बीते सालों का रिटर्न, उसके भविष्‍य की रिटर्न की गारंटी नहीं होती है. 

SIP निवेशकों को समय-समय पर पोर्टफोलियो की समीक्षा करने की सलाह दी जाती है. निवेशक को अपनी इनकम, टारगेट और रिस्‍क प्रोफाइल देखकर निवेश का फैसला करना चाहिए. इसमें SIP में खासियत यह है कि महज 100 रुपये मंथली से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. इसके जरिए आप निवेश की आदत, रिस्‍क और उस पर मिलने वाले रिटर्न का आकलन आसानी से जान और समझ सकते हैं.

SIP इनफ्लो ऑल टाइम हाई पर 

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्‍त में SIP के जरिए 15,536 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ है. इस तरह लगातार एसआईपी के जरिए 15 हजार करोड़ से ज्‍यादा का इनफ्लो देखने को मिला.  

(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. यहां निवेश की सलाह नहीं है. निवेश से पहले स्‍वयं पड़ताल कर लें या अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Tuesday, 12 December 2023

Mutual Fund: 10 साल में बनाना चाहते हैं 50 लाख का फंड, हर महीने कितनी करनी होगी SIP; देखें कैलकुलेशन


Mutual Fund SIP Investment: म्‍यूचुअल फंड SIP
निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए आप रेग्‍युलर स्‍माल सेविंग्‍स से भी इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

Mutual Fund SIP Investment: म्‍यूचुअल फंड SIP निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए आप रेग्‍युलर स्‍माल सेविंग्‍स से भी इक्विटी जैसा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. अपनी मंथली सेविंग्‍स को हर महीने निवेश की आदत बना लें, तो आप भविष्‍य में लाखों रुपये का फंड आसानी से बना सकते हैं. एसआईपी के जरिए निवेश काफी आसान है. इसमें निवेशक हर महीने 100 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकता है. लंबी अवधि तक एसआईपी से कम्‍पाउंडिंग का जबरदस्‍त फायदा होता है. इसमें आप अपने टारगेट फंड के मुताबिक हर महीने निवेश की रकम का अनुमान लगा सकते हैं. लंबी अवधि में निवेशकों को SIP में औसतन 12 फीसदी या इससे ज्‍यादा का रिटर्न मिला है. 

SIP: 10 साल में कैसे बनेगा 50 लाख का फंड 

अगर आप 10 साल में 50 लाख का फंड बनाना चाहते हैं, तो सबसे यह देखना होगा कि पोर्टफोलियो में आप जो फंड शामिल करना चाहते हैं, उनका लंबी अवधि में औसतन सालाना रिटर्न कितना है. SIP का 10 साल का रिटर्न देखें तो कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिनमें औसतन 14 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न रहा है. 

SIP कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर औसतन 12 फीसदी सालाना का अनुमानित रिटर्न है, तो 10 साल में 50 लाख का फंड बनाने के लिए आपको 22,000 रुपये की हर महीने एसआईपी करनी होगी. 10 साल में आपका फंड 51.1 लाख रुपये का हो सकता है. जिसमें आपका निवेश 26.4 लाख रुपये और वेल्‍थ गेन 24.7 लाख रुपये अनुमानित है. यह ध्‍यान रखें अगर औसत रिटर्न कम या ज्‍यादा रहता है, तो आपका अनुमानित फंड कम या ज्‍यादा हो सकता है.

22% तक मिला रिटर्न

म्‍यूचुअल फंड्स की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिनका SIP रिटर्न बीते 10 साल में औसतन 14 फीसदी रहा है. इसमें सबसे ज्‍यादा 22.61 फीसदी का सालाना मोतीलाल ओसवाल NASDAQ 100 ETF फंड का रहा है. इसके अलावा, Nippon Ind ETF Junior BeES (13.61 फीसदी), Quantum Eqt FoF (13.02 फीसदी), ICICI Pru Sensex (12.9 फीसदी) का भी रिटर्न औसतन 12 फीसदी से ज्‍यादा रहा है. (इन फंड्स का रिटर्न वैल्‍यू रिसर्च से लिया गया है. रिटर्न 8 मार्च 2022 तक की एनएवी के आधार है.) 

SIP निवेश का आसान तरीका

SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका है. SIP में निवेशक को सीधे बाजार के रिस्‍क का सामना नहीं करना पड़ता है. वहीं, रिटर्न भी ट्रेडिशनल प्रोडक्‍ट से ज्‍यादा मिलता है. हालांकि, इसमें भी रिस्‍क रहता है. इसलिए निवेशक को अपनी इनकम, टारगेट और रिस्‍क प्रोफाइल देखकर निवेश का फैसला करना चाहिए. इसके जरिए आप निवेश की आदत, रिस्‍क और उस पर मिलने वाले रिटर्न का आकलन आसानी से जान और समझ सकते हैं.

Avail Unmatched Features, Flexibility, Simplicity & Guidance by a Certified Mutual Fund Distributor. Open your Account with India's LARGEST Mutual Fund Distributor. Open free online SIP Account click http://p.njw.bz/68400


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां SIP कैलकुलेशन के आधार पर रिटर्न का अनुमान लगाया गया है. यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है. म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Monday, 11 December 2023

Mutual Fund NFO : आ गया मोतीलाल ओसवाल का नया स्मॉल कैप फंड, हाई रिटर्न की सम्भावना, देखें किसे करना चाहिए निवेश

 


म्यूचुअल फंड हॉउस मोतीलाल ओसवाल ने इक्विटी कैटेगरी में नए इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट को लांच कर दिया है जिसका नाम है मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड’ (Motilal Oswal Small Cap Fund) यह एक ओपन इंडेड स्कीम है जिसमे निवेशक अपना निवेश कभी भी बाहर निकाल सकते हैं.

यह एनएफओ 5 दिसम्बर यानी आज से subscription के लिए खुल गया है, फंड का subscription 15 दिसम्बर 2023 तक चलेगा. चूँकि यह एक स्मॉल कैप फंड है कम से कम 65% हिस्सा स्मॉल कैप शेयर्स में लगाया जायेगा अधिकतम निवेश के लिए 100% स्मॉल कैप शेयरों में लगाया जा सकता है.

बात करें इस फंड के फंड मैनेजर की तो इस प्रकार होंगें –

मुख्य फंड मैनेजरअजय खंडेलवाल
इक्विटी कंपोनेंटनिकेत शाह
डेट कंपोनेंटराकेश सेट्टी
इंटरनेशनल इक्विटी कम्पोनेंटअंकुश सूद

500 रुपये से कर सकते हैं निवेश

Motilal Oswal Small Cap Fund में मिनिमम 500 रुपये से निवेश शुरु किया जा सकता है, इसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल पे निवेश करना होगा अगर इस फंड से 15 दिन के अंदर अपना निवेश रिडीम कराते हैं तो 1% एग्जिट लोड चार्ज देना होगा.

किसे करना चाहिए निवेश

वे निवेशक जो मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड’ (Motilal Oswal Small Cap Fund) में कम से कम 5, 7 साल तक निवेशित रह सकते हैं और थोड़े बहुत जोखिम के साथ वेल्थ क्रिएट करना चाहते हैं इस फंड में निवेश कर सकते हैं. इस फंड को Nifty Small cap 250 TRI के खिलाफ बेंचमार्क किया जाएगा.

बता दें की मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड हॉउस द्वारा 7 साल बाद इस तरह का एक्टिव फंड पेश किया जा रहा है, यह फंड बैलेंस पोर्टफोलियों बनाने में मदद करेगा, इस फंड में कम से कम 65% स्मॉल कैप शेयर्स में निवेश किया जायेगा जोकि 100% भी हो सकता है.

वहीँ मिडकैप और लार्जकैप फंड में 35% निवेश की गुंजाइश है जोकि अगर स्मॉल कैप में 100% होता है तो मिड और लार्ज कैप में 0 हो जायेगा, वही हाल डेट का भी है 35% तक डेट में निवेश किया जा सकता है डेट निवेश 0% भी हो सकता है.

High Return मिलने की सम्भावना

स्मॉल कैप फंड में हाई रिटर्न की सम्भावना है, पिछले 20 साल स्मॉल कैप कंपनियों में मार्केट कैप में कई गुना बढ़ोतरी को देखा जा सकता है, शेयर बाजार में लगभग 537 कम्पनियाँ है जिनका मार्केट कैप 2,000 करोड़ रुपया है. स्मॉल कैप बाजार अल्फ़ा जनरेशन के लिए बेहतर विकल्प प्रदान करता है. साथ ही स्मॉल कैप यील्ड बीते 3 साल में 49% तक विकसित हुआ है, जिससे Volatility कम हुआ है और बैलेंस शीट Healthy बना है.

म्यूचुअल फंड निवेश में स्मॉल कैप फंड्स सबसे आगे हैं, SIP के जरिये स्मॉल कैप फंड्स निवेश की जैसे बाढ़ सी आ गयी है. अगर आप भी High Risk लेकर High Return बनाना चाहते हैं तो इस NFO में निवेश कर सकते हैं.