Friday, 12 January 2024

2024 में SIP से कहां बनेगा मुनाफा? क्‍या हैं बड़े ट्रेंड्स, कैसी रहेगी MF इंडस्‍ट्री की चाल


 

2024 SIP Outlook: एक्‍सपर्ट का मानना है कि SIP को लेकर निवेशकों में जागरूकता बढ़ी है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद 2024 में SIP ग्रोथ बनी रहेगी. हालांकि आम चुनाव के नतीजे इन्‍वेस्‍टर सेंटीमेंट्स के लिए एक बड़ा ट्रिगर होंगे.


म्‍यूचुअल फंड SIP का इस साल जबरदस्‍त क्रेज रहा है. नवंबर 2023 में SIP इनफ्लो 17,000 करोड़ रुपये के पार चला गया. पिछले साल नए फंड (NFOs) ने निवेशकों ने जमकर निवेश किया. स्‍मॉल कैप और मिडकैप कैटेगरी में पूरे साल लगातार इनफ्लो बना रहा. एक्‍सपर्ट का मानना है कि SIP को लेकर निवेशकों में जागरूकता बढ़ी है. उनका इंडियन इकोनॉमी और बाजार पर भरोसा पहले से मजबूत हुआ है. उनका कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद 2024 में SIP ग्रोथ बनी रहेगी. हालांकि आम चुनाव के नतीजे इन्‍वेस्‍टर सेंटीमेंट्स के लिए एक बड़ा ट्रिगर होंगे. 

2023: कैसी रहे SIP ग्रोथ, ट्रेंड्स 

एडलवाइस एसेट मैनजमेंट कंपनी के हेड (सेल्‍स) दीपक जैन का कहना है, पिछले साल म्‍यूचुअल फंड इंडस्‍ट्री में SIP मोमेंटम बना रहा. म्‍यूचुअल फंड हाउसेस ने जमकर नए फंड्स (NFOs) के जरिए निवेशकों को आकर्षित किया है. थिमैटिक/ सेक्‍टर फंड्स में दमदार मूवमेंट देखा गया. इस पूल में 145 से ज्‍यादा स्‍कीम्‍स हो गई हैं, जिनका साइ 2.2 लाख करोड़ से ज्‍यादा है. कई एक्‍सपर्ट की ओर से वैल्‍युएशनंस को लेकर जताई गई चिंताओं के बावजूद स्‍मॉल कैप और मिडकैप फंड्स में लगातार इनफ्लो बना रहा. जागरुकता और लगातार बेहतर परफॉर्मेंस रही. इस साल SIP ने रिकॉर्ड लेवल टच किया. आने वाला समय SIP निवेशकों का लग रहा है. वॉलेटिलिटी और लो रिटर्न के दौर में भी निवेशक SIP कैंसल नहीं कर रहे हैं. पिछले दशक की बात करें, तो कमजोर मार्केट का लंबा दौर नहीं रहा है. बीते 12 महीने में म्‍यूचुअल फंड एसेट्स 20 फीसदी बढ़ा है. पॉजिटिव इक्विटी मार्केट और मजबूत फ्लो से इंडस्‍ट्री को दमदार सपोर्ट मिला. फिक्‍स्‍ड इनकम स्‍टेबरी रही और वास्तव में इस वित्त वर्ष में टैक्‍स में बदलाव लागू होने के बाद इसमें स्‍लोडाउन देखा गया. हमें उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा.

2024: कैसी रहेगी चाल 


दीपक जैन का कहना है, 2024 में म्‍यूचुअल फंड इंडस्‍ट्री के लिए इलेक्‍शन के नतीजे एक बड़ा ट्रिगर होंगे. चुनावी नतीजों का असर FII फ्लो पर देखने को मिल सकता है. हालांकि इसका घरेलू निवेशकों के व्‍यवहार पर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसलिए अगर व्‍यापक तौर पर देखें तो इकोनॉमिक ग्रोथ इंडस्‍ट्री की ग्रोथ के लिए बड़ा इंडिकेटर होंगे. मार्केट ट्रेंड्स की बात करें, तो इक्विटी फंड्स में मार्केट के मुताबिक फ्लो बना रहेगा जबकि फिक्‍स्‍ड इनकम में सुस्‍ती बनी रहेगी. 

2024: SIP में कहां बनेगा पैसा, क्‍या करें


बीएनपी फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निम का कहना है कि SIP से पैसा बनाना है तो अपने रिस्‍क प्रोफाइल के मुताबिक फंड चुनना चाहिए. अगर आप पहले से SIP कर रहे हैं तो नए साल में इसमें टॉप-अप करें. इससे आप अपने गोल को जल्‍दी हासिल कर लेंगे. उनका कहना है कि अलग-अलग फाइनेंशियल गोल के लिए अलग-अलग SIP करनी चाहिए.

दीपक जैन कहते हैं, SIP में ग्रोथ बनी रहेगी. अगर बाजार में कोई बड़ी गिरावट आती है तो उससे सेंटीमेंट्स प्रभावित हो सकते हैं. अगर ऐसा होता भी है, तो यह टेम्‍परेरी होगा. उनका कहना है कि 2024 में SIP के लिए टॉप पिक्‍स की बात करें, तो मल्‍टी कैप फंड्स (Multicap Funds) बेस्‍ट साबित होंगे. 


(डिस्‍क्‍लेमर: म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)