Wednesday, 20 December 2023

छोटी-छोटी बचत बनाती हैं अमीर, हर रोज 100 रुपये की सेविंग बनाएगी करोड़पति, जानिए तरीका



ऐसे बहुत से रोज के खर्चे होते हैं जिन्हें आप कम कर सकते हैं. फिर चाहे वह चिप्स या कुरकुरे के पैकेट हो या फिर ऐसे ही अन्य कोई चीज. जिन्हें छोड़कर आप बचत कर सकते हैं. आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा. सही निवेश और कंपाउंडिंग के पावर से आप करोड़पति बन सकते हैं.

आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा.
पैसा कमाने और उसे बचाना बहुत जरूरी है. कई लोग पैसा तो खूब कमाते हैं, लेकिन उनकी बचत बिलकुल भी नहीं हो पाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आपके कुछ एक्स्ट्रा खर्चों पर लगाम लगाकर बचत कर सकते हैं. इतना ही नहीं छोटी-छोटी बचत के जरिये आप करोड़पति भी बन सकते हैं. बात करें कॉफ़ी की तो रोज रोज सुबह शाम पी जाने वाली कॉफ़ी को छोड़कर भी आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो सुबह शाम कॉफ़ी पीते हैं और कई ऐसे भी है जो दिन में तीन से चार बार कॉफ़ी पीते हैं. बाहर यदि आप रोज की तीन कॉफ़ी भी पीते हैं तो आप कम से कम 100 रुपये खर्च करते हैं. यदि आप इसे निवेश करेंगे तो पावर ऑफ कंपाउंडिंग के जरिये करोड़ों रुपये के मालिक बन सकते हैं.
कैसे बचाएं रोज के 100 रुपये
ऐसे बहुत से रोज के खर्चे होते हैं जिन्हें आप कम कर सकते हैं. फिर चाहे वह चिप्स या कुरकुरे के पैकेट हो या फिर ऐसे ही अन्य कोई चीज. जिन्हें छोड़कर आप बचत कर सकते हैं. आप जब लंबे समय तक रोज के कम से कम 100 रुपये निवेश करते हैं तो भविष्य में आपके पास अच्छा फंड जमा हो जाएगा. सही निवेश और कंपाउंडिंग के पावर से आप करोड़पति बन सकते हैं.

मान लेते हैं कि आपने रोज 100 रुपये यानी महीने में 3000 रुपये बचाए. अब बारी आती है इन्हें निवेश करने की. तो आपको सही निवेश प्लान का भी चयन करना होगा. जिसमें ज्यादा ब्याज दर मिले. लम्बी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड और एनपीएस को सही माना जा सकता है. हर महीने म्यूचुअल फंड और एनपीएस में निवेश के जरिये आप करोड़पति बन सकते हैं. यदि आप अपनी नौकरी की शुरुआत यानी मान लेते हैं 25 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करते हैं. और हर महीने कम से कम तीन हजार रुपये 60 साल की उम्र तक निवेश करते हैं इन 35 सालों में आप 12.60 लाख रुपये जमा कर लेंगे.

कैसे बनेगा करोड़ों का कॉर्पस फंड
35 सालों में आपके निवेश पर कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट यानी चक्रवृद्धि ब्याज के कारण आप 1.02 करोड़ रुपये का ब्याज कमा लेंगे. यानी आपके पास कुल 1.15 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे. कंपाउंडिंग इंट्रेस्ट में आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है. जिसमें आपको एक करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज मिल जाता है.