SIP Calculator: बच्चों की पढ़ाई का खर्च जेब पर बोझ बन सकता है. बढ़ती महंगाई के कारण, जरूरतों को पूरा करने के लिए आप SIP में निवेश कर सकते हैं. यहां जानें रोजाना 150 रुपये बचाकर आप कैसे 22 लाख का फंड रेडी कर सकते हैं.
SIP calculator: मिडिल क्लास फैमिली को अक्सर खर्च करने से पहले पैसे बचाने की प्लानिंग करनी पड़ती है. वहीं मौजूदा समय में बच्चों की पढ़ाई का खर्च जेब ढीली कर सकता है. हालांकि क्या आप जानते हैं लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के जरिए आप अच्छा खासा फंड बना सकते हैं. यकीन मानिए छोटी-छोटी रकम बचाकर, उसे निवेश करने पर बड़ी रकम इकट्ठी की जा सकती है. साल 2024 में अगर आपके बच्चे की उम्र 3 साल है तो उसके 18 साल का होने तक यानी 2042 तक आपको 22 लाख का मैच्योरिटी फंड मिल सकता है. इसके लिए आपको नीचे बताया गया SIP प्लान फॉलो करना होगा. ये आप बच्चों की पढ़ाई और हायर एजुकेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.
जानें क्या होता है SIP इन्वेस्टमेंट?
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को SIP कहते हैं. इसके जरिए म्यूचल फंड में निवेश किया जा सकता है. आमतौर पर शेयर मार्केट में पैसे डूबने का डर बना रहता है. अगर आप रिस्क से दूर और सीधा स्कॉट मार्केट में निवेश नहीं करना चाहते, तो SIP इन्वेस्टमेंट आपके लिए दमदार साबित हो सकता है. इसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है. इसी कारण से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि SIP में लॉन्ग टर्म निवेश आपकी निवेश रकम को लॉस में जाने से बचा सकता है. दरअसल, SIP में फिक्स्ड टाइम पीरियड में फिक्स्ड अमाउंट निवेश करनी होती है.
SIP Calculator: 150 रुपये से ऐसे बनाएं 22 लाख!
आमतौर पर SIP में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से सालाना 12% का रिटर्न मिल सकता है. मान लीजिए आपको भी 12% का रिटर्न मिलता है. इस कैलकुलेशन के हिसाब से 15 साल में आपको 14,60,592 का केवल ब्याज मिलेगा. वहीं, SIP मैच्योर होने पर आपको निवेश की रकम (8,10,000) और ब्याज की राशि (14,60,592) एक साथ मिलेगी. ये कुल 22,70,592 रुपये होगी.
इस बात का खास ध्यान रखें कि निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें. मदद लेने से आपका SIP रिटर्न और बेहतर हो सकता है.
Mutual Fund Investments are subject to market risks. Please read the offer document carefully before investing.
