HDFC म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में सेक्टोरल/थिमैटिक कैटेगरी में नई स्कीम लेकर आया है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने HDFC बिजनेस साइकल फंड (HDFC Business Cycle Fund) लॉन्च किया है. स्कीम का मकसद इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड सिक्युरिटीज में निवेश के जरिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन है. यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है. यानी, इसमें निवेशक जब चाहे पैसा निकाल सकता है. यह NFO 11 नवंबर 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. 25 नवंबर 2022 को एनएफओ बंद होगा.
100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
HDFC म्यूचुअल फंड के मुताबिक, एचडीएफसी बिजनेस साइकल फंड में मिनिमम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. यह एक इक्विटी स्कीम (सेक्टोरल/थिमैटिक) है. इस ओपन-एंडेड स्कीम में 1 फीसदी एग्जिट लोड है. यानी, अलॉटमेंट की तारीख से एक साल के भीतर स्कीम से रिडीम्शन या बाहर निकलने पर 1 फीसदी एग्जिट लोड देना होगा.
किसके लिए बेहतर स्कीम
म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन/इनकम चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. निवेश इक्विटी और इक्विटी वाले इन्स्ट्रूमेंट्स में किया जाएगा. एचडीएफसी बिजनेस साइकिल स्कीम रिस्कोमीटर पर 'वेरी हाई' कैटगेरी में है. स्कीम से जुड़े किसी भी अस्पष्टता हो तो, अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लें. इस स्कीम में फंड एलोकेशन अलग-अलग बिजनेस साइकिल के अलग-अलग सेक्टर्स स्टेज वाले सेक्टर्स और स्टॉक्स में किया जाएगा.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Avail Unmatched Features, Flexibility, Simplicity & Guidance by a Certified Mutual Fund Distributor. Open your Account with India's LARGEST Mutual Fund Distributor
http://p.njw.bz/68400

No comments:
Post a Comment